ऋषिकेश- एवलांच में लापता 29 लोगों में से 26 के शव बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
उत्तरकाशी-एवलांच में लापता 29 लोगों में से 26 के शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों को हेली के माध्यम से उत्तरकाशी पहुंचाया गया है। रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए वर्तमान समय तक 29 लोगों में से कुल 26 शवों को बरामद कर लिया गया है। रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार अन्य 03 लोगों की सर्चिंग भी की जा रही है। शवों को हेली के माध्यम से हर्षिल हेलीपैड पहुँचाकर एम्बुलेंस माध्यम से उत्तरकाशी पहुँचा दिया गया था। 08 अक्टूबर को घटनास्थल पर बरामद किए गए शवों में से 07 अन्य शवों को बेस कैम्प से हेलीकॉप्टर द्वारा मातली हेलीपैड पहुँचाया गया। जहां उपस्थित SDRF टीम द्वारा SI नवीन कुमार के नेतृत्व में शवों को जिला चिकित्सालय पहुँचा दिया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News