ऋषिकेश- अंकिता भंडारी के परिजनों पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर

त्रिवेणी न्यूज 24
रायवाला – अंकिता भंडारी के परिजनों पर सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी करने वाले आरएसएस के नेता खिलाफ रायवाला थाने और ऋषिकेष कोतवाली में तहरीर दी गई है। आरोप है कि आरएसएस के नेता विपिन कर्ण्वाल ने उत्तराखंड की शहीद बेटी अंकिता भंडारी के परिजनों के खिलाफ सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी की। इसके वायरल होते ही राज्य भर के लोगों में गुस्सा है। सोशल मीडिया में गैरराजनीतिक लोग इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने रायवाला थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस मौके पर विजयपाल रावत, देवेंद्र सिंह रावत, देवी प्रसाद व्यास, सोहन सिंह रौतेला, विवेक रावत, जगदीश प्रसाद, किशन सिंह, मनोज गुसाईं आदि मौजूद थे।
उधर ऋषिकेश कोतवाली में भी विपिन कर्ण्वाल के खिलाफ तहरीर दी गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई तहरीर में कर्ण्वाल द्वारा शहीद बेटी के परिवार पर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की गई है। इस बहाने आंदोलन को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। तहरीर में समाज में इस प्रकार का माहौल बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र पाल पाठी, सुधीर राय, मनीष शर्मा, दीपक जाटव, हरिराम वर्मा, मधु मिश्रा, सोनू पांडे, देवेंद्र प्रजापति, आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News