ऋषिकेश- गंगा नदी में बहा मेडिकल का छात्र, सर्च अभियान जुटी एसडीआरएफ की टीम

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- राम झूला स्थित नाव घाट पर हरियाणा से अपने दोस्तों के साथ आये एक मेडिकल के छात्र की गंगा नदी में बहने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 मेडिकल स्टूडेंट मेडिकल कैम्प के लिए रुड़की आये थे और लक्ष्मणझूला क्षेत्र घूमने केलिये पहुंचे थे। नाव घाट रामझूला में नहाते समय एक छात्र का पैर अचानक फिसल गया और वो नदी के तेज बहाव में बहने लगा।
साथियों द्वारा भी उसे बचाने की कोशिश की थी। लेकिन पानी का बहाव बहुत तेज़ होने के कारण आगे जाकर वह डूबने लगा व कुछ ही क्षणों में आंखों से ओझल हो गया। डूबने वाला छात्र गुलशन पुत्र कृष्ण उम्र – 19 साल जिला जझर हरियाणा के रहने वाला है। छात्र की तलाश में एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।एसडीआरएफ फ्लड टीम से उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह रेस्क्यू टीम नाव घाट से बैराज तक सभी संभावित जगहों पर राफ्ट के माध्यम से सर्चिंग कर रही है। वहीं छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News