ऋषिकेश- अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध मे निकले सर्वदलीय पैदल मार्च में उत्तराखंड जन विकास मंच ने की भागीदारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड जन विकास मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत अंकिता भंडारी कि जघन्य हत्या के विरोध में छीद्दरवाला से लेकर त्रिवेणी घाट तक सर्वदलीय पैदल मार्च व स्वैच्छिक बाजार बंदी को अपना समर्थन दिया।
मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने देवभूमि को झकझोर दिया है। ऐसा कृत्य करने वाले नर पिशाचौ न्यायपालिका द्वारा कठोर दंड देना चाहिए। इसके अलावा अंकिता के परिवार को राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ रुपए के आर्थिक सहायता,परिवार के एक वयस्क सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराध को रोकने हेतु पुलिस के अधीन अलग से एक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया जाए।
इस पदयात्रा में मनोज गुसाईं, विनोद पोखरियाल, देवेंद्र दत्त बेलवाल, धर्मेंद्र सिंह, बसंत बिष्ट, सतपाल राणा, पवन शर्मा, पूजन अग्रवाल, प्रवीण सिंह, अंशुलपाल, संजय, विनयपाल महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News