ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की गंगा भोगपुर स्थित रिजॉर्ट में कार्यरत युवती के साथ हुई घटना की निंदा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ जर्मनी से स्टडी टूर के बाद लौटे कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगा भोगपुर स्थित रिजॉर्ट में कार्यरत युवती के साथ हुई घटना की निंदा की है। मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि एक बिटिया के साथ इस तरह की घटना दुखद और निंदनीय है। ऐसी घटनाएं हमारे उत्तराखंड ही नहीं बल्कि किसी भी राज्य व समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। मुख्यमंत्री के इस मामले में सख्त निर्णय के बाद आरोपियों का बच पाना मुश्किल है। साथ ही संबंधित व्यक्ति के रिसॉर्ट पर भी कार्रवाई की गई है, यह एक नजीर पेश करेगा। इस तरह के जघन्य अपराध का किसी भी व्यक्ति व समाज के लिए कोई क्षमा नहीं है और न ही स्वीकार योग्य है। इस दुख की घड़ी में सरकार परिजनों के साथ है, बिटिया के परिजनों को न्याय मिलेगा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News