ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 26 नये मरीज मिले,52 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर आठ जिलों में 26 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि 52 मरीज ठीक हुए हैं। मंगलवार को सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। फिलहाल प्रदेश में 156 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि सोमवार को प्रदेश में 185 सक्रिय मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1143 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं सामने आए 26 मामलों में देहरादून में 13, नैनीताल में पांच, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में दो-दो, बागेश्वर, चमोली, टिहरी, पौड़ी में एक-एक संक्रमित मरीज शामिल है। वहीं चंपावत, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, ऊधमिसंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.91 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.85 से बढ़कर 2.22 दर्ज की गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News