ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 11 नये मरीज मिले,17 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 17 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 267 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 19018 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों चंपावत, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी और पिथौरागढ़ में दो-दो, बागेश्वर, देहरादून और नैनीताल में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343393 हो गई है। इनमें से 329651 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7390 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News