ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैकड़ों युवाओं से किया संवाद,सवालों के दिये जवाब

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में पहुंचकर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं के सवालों के बहुत ही सहेजता एवं सरलता से जवाब दिए। युवा संवाद कार्यक्रम में अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर युवा बहुत ही प्रफुल्लित एवं उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गांधी हॉल में पहुंचते ही युवाओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में 800 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में निशा सिंह ने बैकलोग के पद भरे जाने तथा बरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में प्रश्न किया, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बैकलोग ही नहीं अन्य रिक्त पदों को भरना भी सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में नकल एवं पेपर लीक की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए डीजीपी को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए थे।जिसमें अब तक 41 गुनहगारों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों की संपत्तियां कुर्क करने के आदेश दिए गए हैं तथा उन पर गैंगस्टर के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जब तक घोटाले में शामिल हर एक व्यक्ति जेल नहीं पहुंच जाता, तब तक जांच चलती रहेगी। उन्होंने कहां कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से भर्ती होने वाले 7000 पदों को तत्काल भरने के लिए, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भर्ती के लिए नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि 7000 भर्तियों के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा अक्टूबर माह में विज्ञप्ति जारी हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा समय सारणी निर्धारित कर ली गई है जो कि शीघ्र ही जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त 12000 पदों को भी शीघ्र ही भरा जाएगा। राहुल भट्ट ने देश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में प्रधानमंत्री द्वारा अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछा, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक उपज उत्पादन पर जोर दिया गया है, जिसके परिणाम स्वरूप खाद्यान्न आयात नहीं करना पड़ रहा और भारत खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की जीडीपी की बहुत बड़ी धनराशि रक्षा उपकरण एवं हथियार खरीदने में जाती थी, रक्षा उपकरणों के आयात के विपरीत भारत रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है तथा रक्षा उपकरण आयात के स्थान पर निर्यात की ओर ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश भी प्रेषित किया गया। मानसी पांडे ने पूछा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल की तरह आपका क्या मॉडल है जिस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 साल गुजरात के सीएम रहे, उनका गुजरात मॉडल में सुशासन, उद्योग, सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया। उनके शासन में रात दिन का कोई भी अंदर नहीं करते थे। गुजरात मॉडल पूरी दुनिया में सराहा गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी की विचारधारा को न मानने वाली सरकारों ने भी गुजरात मॉडल को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास हेतु 6000 एकड़ लैंड बैंक निकाला गया है, पर्यटन नीति में बदलाव कर रहे हैं और वेलनेस सेंटर आदि की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान हेतु सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं चौथे नंबर पर संतुष्टि का भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्य संस्कृति में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या घनत्व बढ़ रहा है, असामाजिक तत्व राज्य में बनाना ले पाए इसके लिए सघन ड्राइव चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को कोई परेशानी न हो, उद्योगों से रोजगार मिले एक सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। इसके साथ ही सभी क्षेत्रों में भी कार्य किये जा रहे है। इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश मंत्री बीजेपी विकास शर्मा, अनिल चौहान, भारत भूषण चुघ, शिव कुमार अग्रवाल, हरीश मुंजयाल, डीआईजी निलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी श्री युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News