ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 17 नये मरीज मिले, 44 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई। उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 103880 हो गई है। इनमें से 99601 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 44 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 197 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7746 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 328 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.31 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.88 फीसद है।

%d bloggers like this:
Breaking News