ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने डीआरएम को फोन पर दिए पुराना रेलवे मार्ग को बनाने के निर्देश

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षतिग्रस्त पुराना रेलवे मार्ग को बनाने के लिए डीआरएम मुरादाबाद को फोन पर निर्देश दिए। मंत्री ने जल्द ऋषिकेश पहुंचकर क्षतिग्रस्त मार्ग का मुआयना करने को भी कहा।
शुक्रवार को मंत्री डा. अगव्राल ने पुराना रेलवे मार्ग से ऋषिकेश से देहरादून जाते वक्त मौके पर उतरकर मुरादाबाद डिवीजन के उच्चधिकारी डीआरएम अजय नंदन से दूरभाष पर वार्ता की। डीआरएम अजय नंदन को मौके से ही क्षतिग्रस्त मार्ग की वास्तविक स्थिति बताई। डा. अग्रवाल ने डीआरएम को बताया कि ऋषिकेश के पुराना रेलवे स्टेशन के समीप मार्ग में वृहद स्तर के गड्ढे हो रखे हैं। जिस पर छोटे ही नहीं बड़े वाहन भी असुविधा के साथ आवागमन करते हैं। बताया कि रात्रिकाल में इस मार्ग से गुजरना मुश्किलभरा रहता है। कई बार इस मार्ग से जाते वक्त लोग चोटिल भी हो जाते हैं, साथ ही एक मृत्यु भी इस मार्ग पर हो चुकी है। डा. अग्रवाल ने डीआरएम को बताया कि बाहरी मार्ग से नगर के आंतरिक मार्ग को जोड़ने के चलते यह व्यस्तम मार्गों में से एक है। इस मार्ग से अधिकांश विद्यालयों की बसें अस्पतालों की एंबुलेंस तक गुजरती है। ऐसे में इस मार्ग का बनना अतिआवश्यक है। मंत्री डा. अग्रवाल ने मार्ग की वास्तविक स्थिति बताकर डीआरएम अजय नंदन को दूरभाष पर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ऋषिकेश पहुंचकर क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण किया जाए। जिससे इस मार्ग पर आवागमन सुविधाजनक हो सके।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News