ऋषिकेश- उत्तराखंड में तेजी से बच्चों में फैल रही बीमारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- राज्य के बच्चों में तेजी से एक बीमारी फैल रही है। इस बीमारी का नाम हैंड, फुट, माउथ डिजीज (एचएफएमडी) बताया जा रहा है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। स्वाथ्य विभाग ने सावधानी बरतने की अील करते हुए समस्त जिलों के जिलाधिकारी और सीएमओ को अमह निर्देश दिए हैं। इस बीमारी के लक्षण दिखने पर बच्चों को आइसोलेशन में रखने को कहा गया है।
प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने सभी जिलों के डीएम और मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि राज्य के कई अस्पतालों में हैंड फुट माउथ डिजीज से संक्रमित बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि छींकने, खांसने और लार की वजह से संक्रमण फैलता है और लापरवाही से बढ़ भी सकता है। अस्पतालों में सभी दवाओं की उपलब्धता रहे इसकी तैयारी के भी निर्देश दिए हैं। हालांकि प्रभारी सचिव स्वास्थ्य ने इसे सामान्य बीमारी बताया है मगर अस्पतालों में धीरे धीरे इस बीमारी से ग्रसित बच्चों की संख्या बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News