ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 29 नये मरीज मिले,85 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश के पांच जिलों में 29 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। मंगलवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 85 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 201 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं सामने आए 29 मामलों में देहरादून में 17, अल्मोड़ा, पौड़ी और हरिद्वार में दो-दो व नैनीताल में छह संक्रमित मरीज शामिल हैं। वहीं, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमिसंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.88 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.55 प्रतिशत से घटकर 1.42 दर्ज की गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News