ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 20 नये मरीज मिले, 38 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश के चार जिलों में 20 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। सोमवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 38 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 258 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1271 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 20 मामलों में देहरादून में आठ, हरिद्वार और पौड़ी में तीन-तीन व नैनीताल में छह संक्रमित मरीज शामिल हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News