ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 10 नये मरीज मिले 6 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं. जबकि 6 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 279 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 2.06% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,03,705 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 99,355 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.81% है। वहीं, इस साल अब तक 325 मरीजों की मौत हुई है। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 4 कोरोना केस मिले हैं. वहीं, हरिद्वार में 2, नैनीताल में 1 और उधमसिंह नगर में 3 नये कोरोना मरीज मिले हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News