ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 30 नये मरीज मिले, प्रदेश में अब कुल 296 मरीज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर सात जिलों में 30 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। शुक्रवार को एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 296 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1385 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं सामने आए 30 मामलों में सर्वाधिक 11 मामले देहरादून जिले के हैं। वहीं नैनीताल में आठ, हरिद्वार में दो, अल्मोड़ा और टिहरी में तीन-तीन, ऊधमसिंह नगर में एक और उत्तरकाशी में दो संक्रमित मरीज सामने आए हैं। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.79 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 2.12 प्रतिशत दर्ज की गई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News