ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने हार्डवेयर, स्टेशनरी स्टोर संचालकों की गोष्ठी में नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- थानाध्यक्ष रायवाला भुवनचंद्र पुजारी द्वारा हार्डवेयर, स्टेशनरी संचालकों की गोष्ठी आयोजित कर नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने हेतु अपील की गयी। साथ ही क्षेत्र को नशा मुक्त कराने में सहयोग की शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि किसी भी स्टेशनरी संचालक, हार्डवेयर संचालक द्वारा नाबालिग बच्चों को नशे में प्रयोग किए जा रहे वाइट फ्लूइड, थिनर नहीं बेचा जायेगा। सभी अपने अपने क्षेत्रों मे नशा बेचने वालों के संवध में व जिन स्थानों पर नशा किया जाता है, उनके संबंध मे पुलिस को सूचित करेंगे। जिससे पुलिस नशा बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर क्षेत्र को अपराध मुक्त कर सके। नशा लेने वालों व बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने पर सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। अपने क्षेत्र में दिखने वाले संदिग्धों के संबंध में पुलिस को सूचित करें ताकि क्षेत्र मे कोई भी अप्रिय घटना न हो पाये। नशे के आदी हो चुके लोगों का थाना स्तर पर काउंसलिंग करवायी जाएगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News