ऋषिकेश- युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जोनल चुनाव अधिकारी ने दी चुनाव सम्बंधित जानकारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- जोनल चुनाव अधिकारी मुकुल गुप्ता रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा की युवा कांग्रेस की चुनाव की प्रक्रिया कल से शुरू हो चुकी हैं। सदस्यता व नामांकन के लिए आवेदक की आयु न्यूनतम 18 से 35 वर्ष रखी हैं। चुनाव लड़ने के लिए सभी उम्मीदवारों को नामांकन 2 सितंबर से 8 सितंबर तक दाखिल करना अनिवार्य है। सक्रिय सदस्यता आवेदन के लिए प्रति व्यक्ति 50 रूपये शुल्क देना होगा। नामांकन आपत्तियां 9 सितंबर तक ली जाएगी जितनी भी सदस्यता नामांकन की जाएगी वह केवल ऑनलाइन ही रहेगी अन्यथा किसी भी उम्मीदवार को कोई शिकायत दर्ज करानी है तो वो केवल विद With IYC एप के माध्यम से करवा सकते हैं।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि राहुल गांधी ने युवा साथियों के लिए एक खुला मंच तैयार किया है। जिसमे किसी भी प्रकार का भेद भाव नही किया गया हैं में जितने भी युवा साथी इस चुनाव प्रक्रिया में सदस्यता लेंगे उन सभी से आग्रह करना चाहता हुं वह सभी राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। बैठक में युका महानगर अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा, अभिनव मलिक, एनएसयूआई अध्यक्ष शिवा सिंह, यश अरोरा, इमरान सैफी, बुरहान अली, सौरभ वर्मा, नीरज चौहान, हिमांशु जाटव, कार्तिक, आशीष कटारिया, हीमांशु कश्यप, अभिषेक, मुकुल आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News