ऋषिकेश- टीएचडीसीआईएल को वाइब्रेंट नॉर्थ ईस्ट प्रदर्शनी में चुना गया ‘सर्वश्रेष्ठ स्टाल’ के रूप में

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ टीएचडीसीआईएल द्वारा 25 से 27 अगस्त तक गुवाहाटी असम में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित नॉर्थ ईस्ट प्रदर्शनी में एक आकर्षक स्टाल प्रदर्शित किया गया। टीएचडीसीआईएल को इस आयोजन में मध्यम श्रेणी में ‘सर्वश्रेष्ठ स्टाल’ के रूप में चुना गया। टीएचडीसीआईएल का प्रतिनिधित्व 03 सदस्यीय टीम द्वारा किया गया। जिसमे गौरव कुमार, प्रबंधक (पीआर), संजय रावत, वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल डिजाइन) एवं राहुल जोशी, प्रबंधक (ईएमडी) रहे। गौरव कुमार, प्रबंधक (पीआर) इस प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी भी रहे। टीएचडीसीआईएल भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनियों में से एक है। टिहरी बांध एवं एचपीपी(1000मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी(400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट एवं द्वारका में 63 मेगावाट की पवन विद्युत परियोजनाओं, उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना एवं कासरगॉड केरल में 50 मेगावाट की सौर परियोजना के साथ टीएचडीसीआईएल की कुल संस्थापित क्षमता 1587 मेगावाट हो गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News