ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 61 नये मरीज मिले,165 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 61 नए मामले मिले, जबकि 165 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बुधवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है। ‘
सक्रिय मामलों की संख्या 495 वहीं, कोरोना संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत रही। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 495 हो गई है। देहरादून में सबसे अधिक 193 और नैनीताल में 130 सक्रिय मामले है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में देहरादून में सबसे अधिक 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 18, अल्मोड़ा, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में तीन-तीन, हरिद्वार में सात, पिथौरागढ़ में चार व चमोली और चम्पावत में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
तीन अन्य चार जिलों बागेश्‍वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में बुधवार को कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। प्रदेश में इस साल कोरोना के 1,03,213 मामले आए हैं। इनमें से 98,671 (95.60%) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से इस साल 321 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

%d bloggers like this:
Breaking News