ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 45 नये मरीज मिले, 43 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 45 नए मामले मिले, जबकि 43 मरीज स्वस्थ हुए हैं। रविवार को कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं कोरोना संक्रमण दर 4.27 प्रतिशत रही। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 804 है। नैनीताल में सबसे अधिक 287 व देहरादून में 267 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में पांच, नैनीताल और पिथौरागढ़ में तीन, ऊधमसिंह नगर में चार और अल्मोड़ा में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इसके अलावा अन्‍य जिलों में कोई नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में इस साल कोरोना के 102980 मामले आए हैं। इनमें से 98142 (95.30%) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से इस साल 318 मरीजों की मौत भी हुई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News