ऋषिकेश- कांग्रेस द्वारा सांसद निंशक के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाने पर गुस्साए भाजपाई ने किया कांग्रेस के खिलाफ किया निंदा प्रस्ताव पारित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की ओर से हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निंशक के लापता होने की गुमशुदगी लिखवाने पर कांग्रेस के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पारित किया। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा जो कांग्रेस के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री एवम सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की गुमशुदगी लिखा रहे है वो सावन के अंधे है। जिनको ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन नहीं दिखाई दे रहा जिनको केंद्रीय योजनाओं से नमामि गंगे के द्वारा होने वाले विकास कार्य नहीं दिखाई दे रहे हैं। ये वो लोग है जिनको जनता ने बुरी तरह नकार दिया। दिनेश सती ने कहा डॉ. निशंक लगातार ऋषिकेश के कार्यकर्ताओ एवम जनता के संपर्क में रहते है। में पूछना चाहता हूं कांग्रेस के नेता ये बताएं हरीश रावत भी इस हरिद्वार लोक सभा के सांसद रहे केंद्रीय मंत्री रहे, वो उनके द्वारा किए गए पांच कार्य बता दें। आज ऋषिकेश हरिद्वार हाइवे को आप देखिए ये भी 2014 के बाद ही निशंक के प्रयासों से ही पूर्ण हुआ। लेकिन कांग्रेस के नेता ओछी राजनीति कर रहे है। लोकतंत्र में विरोध करना सबका अधिकार है लेकिन झूठ और प्रोपगेंडा की राजनीति को जनता भी स्वीकार नहीं करती। बैठक में एक स्वर में कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के खिलाफ ध्वनिमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, सरोज डिमरी, हरीश तिवाडी, मंडल महामंत्री सुमित पंवार,दीपक बिष्ट, ऋषि राजपूत, विकास तेवतिया, शिवकुमार गौतम, उषा जोशी, नितिन सक्सेना, राहुल दिवाकर, सतीश पाल ,कविता शाह, गोपाल सती, चंदू यादव, शंभू पासवान, संजय राजभर, देवदत्त शर्मा, राजू नरसिम्हा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News