ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 92 नये मरीज मिले, 226 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड में एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। वहीं राहत ही बात ये है कि लगातार तीसरे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 92 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 102935 हो गई है। इनमें से 98099 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 226 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 802 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7736 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं एक जनवरी 2022 से अब तक 318 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.30 फीसद है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News