ऋषिकेश- रोटरी क्लब ,प्रसाद‌ हॉस्पिटल संयुक्त रूप से 28 अगस्त्त को लगाएगा निशुल्क महिला जॉच शिविर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- रोटरी क्लब और प्रसाद‌ हॉस्पिटल व प्रसाद इंटरनेशनल आईवीएफ सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 28 अगस्त को स्वर्गीय मीना प्रसाद की पुण्य तिथि पर निशुल्क महिला जॉच शिविर का आयोजित किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, डॉ हरिओम डॉक्टर ऋतू प्रसाद ने ‌ संयुक्त रुप से बताया कि जिन भी महिलाओं में जल्दी जल्दी या ज्यादा महावारी का होना या महावरी के दौरान अत्यधिक दर्द होना लम्बे समय से सफ़ेद पानी की समस्या,कमर मैं दर्द व पेट के निचले हिस्से में भारीपन, फेलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज, बार बार गर्भपात होना , टीवी से ग्रसित होना,अनियमित, कम माहवारी/ समय से पहले अंडे बने की समस्या की निशुल्क रुप से जांच की जाएगी। इस दौरान रोटरी क्लब के सचिव विशाल तायल मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News