ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 126 नये मरीज मिले, 73 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौत के मामले में भी राहत है। दूसरे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 126 नए संक्रमित मिले। उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 102843 हो गई है। इनमें से 97873 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 73 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 940 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7736 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 318 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.17 फीसद है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News