ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने सत्यापन कार्यवाही में ठेली-रेहड़ी-फड़ लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों के किए गए सत्यापन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा उपरोक्त आदेश के अनुपालन में सत्यापन कार्यवाही करने हेतु थाना एवं चौकी क्षेत्र में अलग-अलग टीमें गठित कर प्रतिदिन लगातार सत्यापन कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली एवं चौकियों क्षेत्र में अलग-अलग टीमें गठित कर क्षेत्र में ठेली, रेहड़ी एवं फड़ लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन ना कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
