ऋषिकेश- कनाडा में 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेंगी स्पीकर ऋतु खंडूड़ी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी कनाडा में आयोजित होने वाले 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन में भाग लेने के लिए 19 अगस्त की रात्रि को कनाडा के लिए उड़ान भरेंगी। 20 से 26 अगस्त तक हैलिफ़ैक्स कनाडा में 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन को आयोजन होना है। इसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भी भाग लेंगी। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी समिति की भारत के प्रतिनिधि के रूप में नामित सदस्य भी हैं। इस सम्मेलन में सतत विकास, नवीन प्रौद्योगिकी के उपयोग, महिलाओं से संबंधित मुद्दों, युवाओं और जलवायु परिवर्तन आदि के क्षेत्र में संसद की भूमिका पर चर्चा की जायेगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News