ऋषिकेश- पुलिस द्वारा झुग्गी झोपड़ी में चलाया गया सत्यापन अभियान, सत्यापन ना कराने वालों के किए गए चालान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा थाना चौकियों पर टीमें गठित कर जगह-जगह सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में आज 12 अगस्त को कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत परशुराम चौक, गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी बस्ती में रहने वाले तथा परशुराम चौक, गोविंद नगर व शांति नगर बाजार में रेहड़ी ठेली एवं फड़ लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन न कराए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है।
आज कुल किए गए सत्यापन-43, 81पुलिस अधिनियम के अंतर्गत किए गए चालान-11

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News