ऋषिकेश- हर घर तिरंगा अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए लक्ष्मण झूला पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण झूला संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में थाना पुलिस स्टाफ तथा परमार्थ निकेतन के पदाधिकारियों व आम जनता के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली परमार्थ निकेतन से जानकी पुल होते हुए राम झूलालक्ष्मण झूला बाजार मैं आमजन को पूरे देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु जागरूक किया गया। राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा रैली का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को गति देना है। जिससे आमजन के दिलों में राष्ट्र के प्रति प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान हो, जब क्षेत्र में पुलिस द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया तो पूरे क्षेत्र वासी गर्व के साथ देख रहे थे। अधिकतर लोगों ने क्षेत्र में अपने घरों और दुकानों के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज लगाए हुए हैं यह कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा।

%d bloggers like this:
Breaking News