ऋषिकेश- कॉमनवेल्थ खेलो में क्रिकेट में रजत जितने वाली महिला टीम की सदस्य स्नेह राणा का देहरादून पहूँचने पर हुआ स्वागत

देहरादून। कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद क्रिकेटर स्नेह राणा के दून पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे स्नेह राणा गांधी पार्क पहुंची। स्नेह के स्वागत में परिजन एवं उनके चाहने वाले स्वागत के इंतजार में पहले से तैयार थे। उन्होंने सभी का आभार जताया। स्नेह मूल रूप से मालसी स्थित सिनोला गांव की रहने वाली है। नेशनल स्तर पर उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद वह कॉमनवेल्थ में हिस्सा लेने का मौका मिला। उन्होंने देश को मेडल दिलाने के साथ ही अपने राज्य का नाम भी रोशन किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्य्क्ष अंशुल चावला ने कोच नरेंद्र शाह व स्नेह राणा का सम्मान किया। इस मौके पर शुभम जैन, संदीप बिजल्वाण, अक्षत जैन, साक्षी शंकर, किरण सिंह, ऋषभ पाल, सत्यम शर्मा, दीपक सोनकर, अनस, हर्ष गेहलोत, मनमोहन शर्मा, मोहन खत्री आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News