ऋषिकेश- टिहरी गढ़वाल से प्रतियोगिता की परीक्षा देने आई युवती गंगा में पैर फिसलने से डूबी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- ऋषिकेश में प्रतियोगिता परीक्षा देने आई एक युवती खारा स्रोत में पैर फिसलने के कारण गंगा में डूब गई। जिसकी खोजबीन के लिए जल पुलिस एवं एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ ढालवाला टीम प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सोमवार सुबह 4 बजे‌‌ एक लड़की कुछ लड़को के साथ मुनिकीरेती क्षेत्र घूमने आई जिसका नाम आयुषी चमोली 20 वर्ष पुत्री दिनेश चमोली ग्राम पाटा टिहरी गढ़वाल बतायाा गया है।
आयुषी का खारा स्रोत में पैर फिसलने से गंगा की तेज धारा में बह गई। आयुषी के गंगा डूबने से उसके दोस्तों में कोहराम मच गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस एवं जल पुलिस को दी। सूचना पर जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंची व नदी में बही लड़की की खोजबीन के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया। मगर गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण अभी तक लड़की का कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिली है कि गंगा में डूबी आयुषी अपने दोस्तों के साथ प्रतियोगिता परीक्षा देने के लिए ऋषिकेश आई थी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News