ऋषिकेश- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के तहत रंगोली और नृत्य में बच्चों ने किया प्रतिभाग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में होने जा रही सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के ऑडिशन में आज दूसरे दिन रंगोली और नृत्य में बच्चों ने भाग लिया। जिसमें एनजीए, एनडीएस, डीएसबी, सरस्वती विद्या मंदिर, भरत मंदिर पब्लिक स्कूल, ओंकारानंद सरस्वती आदि 30 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसके तहत लगभग 400 बच्चों ने अपने ऑडिशन में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज, देवभूमि वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष हरीश धींगरा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रास बिहारी दास, धर्मराज दास, ऋषभ दास, हरिभक्त दास, अजीत प्रभु, डॉक्टर श्वेता सहगल, मंदिरा, मुकुल शर्मा, राजकिशोर, आश्रम प्रबंधक हर्ष कौशल इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया। इसके बाद सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को भोजन प्रसाद भी कराया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News