ऋषिकेश- अंतिम संस्कार में आए लोगों के साथ मारपीट के आरोप मे आज 1 अन्य अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-कोतवाली ऋषिकेश में वादी ललन झा पुत्र स्वर्गीय बच्ची झा निवासी बीस बीघा गली नंबर 20 बापू ग्राम ऋषिकेश देहरादून ने एक लिखित तहरीर किशन मंडल, जितेंद्र, अनिल, प्रदीप व लगभग 25 लोगों पर स्वयं व उसके साथियों को धारदार हथियार व लोहे के पाइपों से बुरी तरह से मारपीट करने गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पर मुकदमा किशन मंडल आदि अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा 30 जुलाई को एक अन्य अभियुक्त किशन मंडल पुत्र संजय प्रसाद मंडल निवासी न्यू त्रिवेणी कॉलोनी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।
विवेचना में धारा 307,297आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद कुमार,चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट,कांस्टेबल तेज सिंह शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News