ऋषिकेश- स्कूटी चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश में वादी रमेश चंद्र गौतम निवासी गली नंबर 2 साईं विहार ऋषिकेश ने एक लिखित तहरीर दी हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर UK14A1402 उनके घर के बाहर से दो व्यक्तियों गोकुल पुत्र मनोज निवासी आशुतोष नगर गली नंबर 5 ऋषिकेश व सूरज पुत्र देवराज निवासी शांति नगर ऋषिकेश के द्वारा चोरी कर ली गई हैं। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्रवाई जारी हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News