ऋषिकेश- शांति नगर में बंद मकान से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला माल के साथ गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-ऋषिकेश पुलिस ने शांति नगर के एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में चोर को पकड़ उसके पास से चांदी के सामान को बरामद कर लिया है। बीती 27 जुलाई को कोतवाली में विजयपाल पुत्र श्यामलाल निवासी शांति नगर ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके बंद मकान से चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। जिस पर गठित टीम द्वारा 27 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश पास से अंकित कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी इंदिरानगर थाना वसंत विहार देहरादून को चोरी किए गए 04 सिक्के सफेद धातु , 01 अंगूठी सफेद धातु, -01 जोड़ी कड़े सफेद धातु के साथ गिरफ्तार किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News