ऋषिकेश- एक अदद नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु चैकिंग चलाकर अपराध/अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है| पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को उपरोक्त कर्म में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। उक्त क्रम में 26 जुलाई की रात्रि गस्त के दौरान एक अभियुक्त को लेबर कॉलोनी तिराहा आईडीपीएल के पास से एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हाजा पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता दीपक पुत्र नरेश निवासी शांति नगर झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश के रूप में हुआ है।
पुलिस टीम में कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल सत्यवीर सिंह शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News