ऋषिकेश- ट्रक की चपेट में आकर चंद्रेश्वर नगर निवासी बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत, ट्रक चालक फरार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई जिसके बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। मौके पर पहुंची रायवाला पुलिस ने ट्रक चालक की खोज प्रारंभ कर दी है। रायवाला थाना प्रभारी पुजारी ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायवाला पर सूचना दी गयी कि रायवाला थाना क्षेत्र में एसवीआई बैंक के पास एक ट्रक ने वाईक सवार को एक्सीडेन्ट कर हरिद्वार की तरफ भाग गया है।
सूचना पर संबंधित क्षेत्र की चीता व बीट अधिकारी घटनास्थल पर पंहुचे, और ट्रक की चैकिंग हेतू कन्ट्रोल के माध्यम से जनपद हरिद्वार को सूचित किया गया। घटनास्थल पर पंहुचने पर पाया कि बाइक सवार की एक्सीडेंट होने के कारण मृत्यु हो गयी है।
मृतक के पास से बरामद पहचान पत्र में मृतक का नाम दिवाकर पांडे पुत्र दशरथ पांडे निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश उम्र -28 वर्ष अंकित है। मृतक के परिजनों को घटना के संवध में अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु हरमिलाप हास्पिटल हरिद्वार भिजवाया गया है, मृतक के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं। पुलिस एक्सीडेंट करने वाले ट्रक की चैकिंग कर रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News