ऋषिकेश- कावड़ यात्रा निर्विघ्न सम्पन्न होने पर अपर पुलिस महानिदेशक ने गंगा आरती कर कर्मचारियों को पुरस्कृत किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कावड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून, टिहरी, पौड़ी व अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगणों द्वारा त्रिवेणी घाट पर माँ गंगा की आरती के बाद कावड़ मेला में अच्छी ड्यूटी करने वाले कर्मचारीगणों को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत कर प्रीति भोज का आयोजन किया।

वी.मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था महोदय, दलीप सिंह कुंवर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून नवनीत सिंह भुल्लर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, यशवंत सिंह चौहान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, विशाखा भदाने अशोक, पुलिस अधीक्षक अपराध देहरादून, अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात, सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून, कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी देहरादून, एसडीएम ऋषिकेश तथा समस्त क्षेत्रधिकारीगण जनपद द्वारा कांवड मेला के सकुशल समापन पर त्रिवेणी घाट पर कांवड मेला डयूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/ कर्मचारियों के साथ माँ गंगा की आरती कर आशीर्वाद लिया।

ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत जय श्री फार्म में कांवड डयूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी, कर्मचारियों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। प्रीतिभोज के दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारियो को कांवड मेले को सकुशल सम्पन्न कराने पर उनकी सराहना करते हुए बधाई दी गई। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण लगन व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम के दौरान कांवड मेले में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 12 कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

प्रशस्ति पत्र पाने वाले कर्मचारी गणों के नाम निम्न कां. रोमिल ( कोतवाली ऋषिकेश)
2- कां. महेश पुरी( कोतवाली ऋषिकेश) कां. 1202 शीशपाल ( कोतवाली ऋषिकेश) कां. नन्द किशोर ( कोतवाली ऋषिकेश)
कां. टीपी सियानन्द,कां. टीपी नेहा, हो0गा0 विपिन कोठारी ( कोतवाली ऋषिकेश) हो0गा0 विनीत ( कोतवाली ऋषिकेश)
हो0गा0 चरन ( कोतवाली ऋषिकेश) हो0गा0 विनोद ठाकुर ( कोतवाली ऋषिकेश) पीआरडी सतनाम ( कोतवाली ऋषिकेश)
12- पीआरडी मेहरबान ( कोतवाली ऋषिकेश)

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News