ऋषिकेश-शहीद श्रीदेव सुमन की 78 वी पुण्य तिथि पर विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में अमर बलिदानी अमर शहीद श्रीदेव सुमन की 78 वीं पुण्य तिथि पर विधालय परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विधालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद नौटियाल तथा वरिष्ठ प्रवक्ता श्याम सुन्दर रयाल ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन ने तानाशाही राजशाही के विरुद्ध आंदोलन करते हुए 84 दिन आमरण अनशन किया। जिसके चलते उन्होंने आज के दिन अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। ऐसे अमर बलिदानी को विधालय परिवार शत शत नमन करता है। कार्यक्रम के बाद विधालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर श्याम सुन्दर रयाल, सीडी.डंगवाल, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, राजेश नेगी , एससीआरटी के स्वरूप सिंह राणा आदि उपस्थित रहे ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News