ऋषिकेश- उत्तरकाशी में आया भूकंप, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई

त्रिवेणी न्यूज 24
उत्तरकाशी- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप से अभी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। उत्तरकाशी में रविवार को 12 :37 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब दो सेकंड के भूकंप का झटका लगते ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल गये।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News