ऋषिकेश-2003 कनस्तर अवैध लीसा का परिवहन करते हुये 5 शातिर तस्कर गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रान्तर्गत अपराधों की रोकथाम व वन सम्पदा, खनिज पदार्थो आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के प्रर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी व उपनिरीक्षक दीपक पंवार, उपनिरीक्षक हेमकान्त सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज 22 जुलाई को पौड़ी थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति चैकिंग ड्यूटी के दौरान पाबौ की तरफ से बुआखाल पौड़ी की ओर आ रहे अवैध लीसा से भरे ट्रक को चैक किया गया तो सभी तीनों ट्रकों में अवैध लीसे के 2003 कन्स्तर से भरे हूये थे। जिसे वाहन चालक पाड़वाखाल क्षेत्र से ऋषिकेष ले जा रहे थे। पूछताछ करने पर वाहन चालक व परिचालक द्वारा वाहन में लीसा भरा होने के सम्बन्ध में कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किये गये। जिस सम्बन्ध में पांचो अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दो ट्रकों के चालक अँधरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गये। फरार अभियुक्तों की जनपद पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को उत्साह वर्धन हेतु 5000 रुपए की घोषणा की गयी। जनपद पुलिस द्वारा वन संपदा की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तों का नाम पता महेन्द्र सिंह मेर (उम्र-58 वर्ष) पुत्र स्व. मोती सिंह मेर, निवासी ग्राम-मोरनौला सुर्खाल, अल्मोडा, हाल पता शीशमहल, काठगोदाम, जनपद नैनीताल। देवेन्द्र सिंह मेर (उम्र-29 वर्ष) पुत्र महेन्द्र सिंह मेर उपरोक्त। युसुफअली (उम्र-32 वर्ष) पुत्र हनीफ निवासी भट्टपुरा, थाना-केमरी,जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश। रविन्द्र चौधरी (उम्र-35 वर्ष) पुत्र स्व. अशोक चौधरी, निवासी-ग्राम-खटगोली, पो0 खिरखेत, थाना-रानीखेत जनपद अल्मोड़ा। प्रमोद सिंह रावत (उम्र- 31वर्ष) पुत्र मोहन सिंह रावत, निवासी-ग्राम- देवलथल्ला, कुनवरपुर, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुआ है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमकान्त सेमवाल, उपनिरीक्षक दीपक सिंह पंवार, मुख्य आरक्षी सुरेश रतुडी, आरक्षी रघुवीर सिंह, आरक्षी राकेश भट्ट, आरक्षी अनिल बिजल्वाण, आरक्षी प्रतीक चौधरी शामिल थे।
