ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- सावन मास शुरु होने पर कैबिनेट मंत्री डा.प्रेमचंद अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। मौके पर वरिष्ठ नागरिकों को पुष्पगुच्छ देकर डा.अग्रवाल ने सावन मास की बधाई दी।
बुधवार को ग्राम सभा छिद्दरवाला स्थित दशमेश गुरूवारे में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सावन मास में माता-पिता, गुरुजनों की सेवा का बड़ा महत्व है। इस पवित्र मास में दूर दराज से लोग कावड़ में अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर लेकर जाते हैं। कहा कि मेरे विधानसभा का हर एक वरिष्ठ नागरिक मेरा अभिभावक है। इस मौके पर डॉ. अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किये। डा. अग्रवाल ने अपनी लगातार चौथी बार जीत का श्रेय वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद बताया। कहा कि शुरू से ही अपने से बड़ो का आदर करना, सम्मान देना उनकी आदत रही है। कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के वरिष्ठ नागरिक भी उन्हें अपना मानते हैं। इस मौके पर डॉ. अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य हाल भी जाना। इस अवसर पर ग्रामसभा छिद्दरवाला के वरिष्ठ नागरिक भोला सिहं रावत, नवरत्न सिंह चौहान, सुंदर दत्त व्यास, भगवान सिंह बगियाल, कांति प्रसाद वर्मा, बगीचा सिंह, ग्रामसभा साहबनगर के तपेंद्र सिंह रावत, ज्ञान सिंह कश्यप, मायाराम पैंयूली, ग्रामसभा जोगीवाला माफी के भरत सिंह नेगी, भरत सिंह भंडारी, इंद्र सिंह पंवार, बिहारी लाल उनियाल, लक्ष्मी चंद, ग्रामसभा चकजोगीवाला के प्यार सिंह बिष्ट, उत्तम सिंह जेठूडी, फतेह सिंह कैंतुरा, शांति प्रसाद जोशी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिपंस देवेंद्र सिंह नेगी, अनिता राणा, विमला नैथानी, पूर्व प्रधान हरीश कक्कड़, प्रधान हरीश सिंह महर, प्रधान प्रतिनिधि बलविंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, अम्बर गुरुंग, मंडल महामंत्री भूपेंद्र रावत, धनश्याम सैनी, आयुष नेगी, कुलवीर सिंह बिष्ट, रोशन कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News