ऋषिकेश- केदारनाथ से ऋषिकेश आ रही बस कोडियाला के पास अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत 13 घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‌‌‌‌‌‌‌‌‌कोडियाला मैं ‌बस के सड़क पर पलट ‌जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस में कुल 31 लोग‌ सवार थे।सूचना पर आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है जिसमें राहत कार्य प्रारंभ कर दिया है। थाना देवप्रयाग प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार एक बस केदारनाथ से दर्शन कर वापस ऋषिकेश लौट रही थी जिसमें सभी 31 यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले थे। अचानक देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला मैं बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार न्यू मुंबई निवासी 25 वर्षीय संदेश काशी नाथ पुत्र भगत नाथ की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जिसमें से 13 लोगों को ऋषिकेश उपचार हेतु लाया गया। दुर्घटना में घायल अन्य लोग को मौके पर ही उपचार दिया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News