ऋषिकेश- उत्तराखंड जन विकास मंच ने साप्ताहिक हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड जन विकास मंच व ट्रेचिंग ग्राउंड विरोध संघर्ष समिति द्वारा शहीद स्मारक अमित ग्राम में लाल पानी बीट स्थित गुलरानी क्षेत्र में ट्रेचिंग ग्राउंड (कचराघर) स्थापित करने के विरोध में 11 बजे से 1 बजे तक जन जागरूकता हेतु साप्ताहिक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई।
मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रस्तावित ट्रेचिंग ग्राउंड केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों को दरकिनार करते हुए आबादी क्षेत्र में बनाया जा रहा है। जिसके चलते भविष्य में पानी, मिट्टी और वायु दूषित हो जाने के कारण भावी पीढ़ी को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिसका मंच पुरजोर विरोध करता है।
समिति के सह संयोजक मनोज गुसाई ने बताया कि मंच के द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड के विरोधस्वरूप तथा जन जागरूकता हेतु साप्ताहिक हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहले ही दिन अपना समर्थन प्रदान किया है। कल शाम 5 बजे शहीद विकास गुरंग द्वार के निकट हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। सह संयोजक गजेंद्र गोसाईं ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रस्तावित ट्रैकिंग ग्राउंड के स्थल चयन को लेकर बनी समिति को अपना पूर्ण समर्थन दें ताकि इस अभिशाप को आबादी क्षेत्र में लगने से रोका जा सके जिससे भविष्य में पर्यावरणीय संकट उत्पन्न ना हो सके। हस्ताक्षर अभियान में लेखराज भंडारी, जनार्दन नवानी, वीर सिंह नेगी, विनोद पोखरियाल, देवेंद्र दत्त बेलवाल, गुमान सिंह बुटोला, सुंदर सिंह जीना, नत्थीलाल सेमवाल, रोहित सिंह नेगी, उमेद गुनसोला, सुंदर सिंह, हंसराम तिवारी, सौरव बहुगुणा, वासु रावत, विपिन कुमार, राहुल त्रिपाठी, महेश कुमार, नवीन देशवाल, हरिनारायण, आर्यन छेत्री, सुखदेव तिवारी आदि उपस्थित रहे।
