ऋषिकेश- शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल की दो छात्राओं का चयन इंस्पायर अवार्ड स्कोलरशिप के लिए हुआ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल की दो छात्राओं का चयन इंस्पायर (इनोवेषन इन साइंस एंड परस्यूट फाॅर इंस्पायर रिसर्च) अवाॅर्ड स्कॅालरशिप के लिए हुआ है। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी उमा पंवार के द्वारा विद्यालय के प्रबन्धक लक्ष्मण सिंह चैहान की उपस्थिति में इन दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष स्काॅलरशिप के लिए कु. सुमन राणा एवं कु. महिमा सजवाण का चयन हुआ है। इन दोनों छात्राओं ने इस वर्श (2021-22) में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह स्काॅलरशिप उत्तराखण्ड बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड आइसीएसई बोर्ड के उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को उच्च अंक प्रतिषत के आधार पर दी जाती है। इन दो छात्र/छात्रा को केन्द्र सरकार की ओर से उच्च शिक्षा के लिए हर साल 80 हजार रूपये की स्काॅरषिप प्रदान की जाएगी, जो अगामी पांच वर्शां तक मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अक्षत चैहान, संजय चंद रमोला एवं प्रभा जोषी आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News