ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 50 नये मरीज मिले, 36 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 36 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। अब प्रदेश में कोविड के 328 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 50 मामलों में सर्वाधिक 33 मामले देहरादून के हैं।
इसके अलावा नैनीताल के सात,हरिद्वार, चमोली, टिहरी के दो-दो, बागेश्वर, उत्तरकाशी के एक-एक मामले शामिल हैं। अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, टिहरी, रुद्रप्रयाग में पिछले 24 घंटे में कोई नया मामला सामने नहीं आया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News