ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने चौरासी कुटिया का किया औचक निरीक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- स्वर्ग आश्रम स्थित महर्षि महेश योगी की तपस्थली 84 कुटी का जल्द ही जीर्णोदार होने वाला है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सचिव वन विभाग सहित तमाम वन विभाग के अधिकारियों ने साथ महर्षि महेश योगी के तपस्थली 84 कुटी का दौरा किया। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को आदेश दिया कि महर्षि महेश योगी की तपस्थली 84 कुटी एक महान धरोहर है, देश-विदेश से लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं। बता दें कि बीटल्स ब्रदर अध्यात्म की खोज करने के लिए तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचे थे। महर्षि महेश योगी की तपस्थली 84 कुटी में पहुंचकर वह काफी प्रभावित हुए और काफी समय तक 84 कुटी में रुके। यहां के शांत वातावरण में विट्ठल ब्रदर ने कई धुने बनाई जो काफी प्रचलित हुई। ऋषिकेश आने के बाद ही बीटल्स ग्रुप का नाम पूरे विश्व में जाना गया । महर्षि महेश योगी की तपस्थली को इन दिनों वन विभाग के संरक्षण में रखा गया है। इस धरोहर को देखने के लिए देश-विदेश से भारी मात्रा में लोग आते हैं। चौरासी कुटिया की हालत काफी जर्जर हो गई है। जिस का जीर्णोद्धार करना बहुत आवश्यक हो गया है। इस धरोहर को सुरक्षित रखने के आदेश वन मंत्री द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को दिए। वन मंत्री ने कहा कि जिस स्वरुप में यह धरोहर अभी तक यहां पर विकसित है। इसी तरह इसका सौंदर्य करण किया जाए ताकि यह धरोहर सुरक्षित रहे जिसका लोग दर्शन कर सके। वही वन मंत्री ने सभी से विचार विमर्श किया किस तरह इस धरोहर को लोगों तक पहुंचाया जाए। इस धरोहर के इतिहास के बारे में देश विदेश से आए लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि देश विदेश से भारी मात्रा में लोग यहां आकर इस धरोहर के दर्शन कर सकें। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने 84 कुटी मैं स्थित पोस्ट ऑफिस शिवजी के मंदिर बेकरी प्रिंटिंग प्रेस हवाई पट्टी सहित तमाम जगह का दौरा किया और जानकारी ली।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News