ऋषिकेश- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर बनेंगे दुल्हा

त्रिवेणी न्यूज 24
चंडीगढ़- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर दुल्हा बनने जा रहे हैं। शादी की पूरी तैयारियां जोरों पर है। सीएम की दुल्हनियां पेशे से डाक्टर हैं। आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता शादी में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शादी चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के शासकीय आवास से ही होगी। शादी में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत तमाम आला नेताओं के मौजूद रहने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि मान की दुल्हनिया पेशे से डॉक्टर हैं। शादी दोनों परिवारों की सहमति से हो रही है। उल्लेखनीय है कि भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी से 2016 में तलाक हो चुका है। उनकी पूर्व पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News