ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया जनप्रतिनिधियों का स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-कैबिनेट मंत्री डॉ.प्रेमचंद अग्रवाल ने आज जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। साथ ही विधानसभा चुनाव में अग्रणीय भूमिका निभाकर चौथी बार जीत दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया।
मंगलवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में अलग-अलग प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही थी। भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग नकारात्मक राजनीति कर लोगों को भृमित करना चाहते थे। डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर आभार जताते हुए कहा कि विपक्ष के नापाक इरादों को आप सभी ने ध्वस्त किया। कहा कि जनप्रतिनिधियों ने चुनाव में पार्टी की ढाल बनकर काम किया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाया। भाजपा सरकार देश के साथ ही उत्तराखंड में भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जनता ने भाजपा की सरकार पर भरोसा जताया है। हम भी जनता के भरोसे पर खरा उतरने में लगे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी से जुटने का आवाहन किया। कहा कि हमें जनता के बीच केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उनके अभी तक किए गए स्वर्णिम कार्यों को लेकर घर-घर पहुंचना है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान गुमानीवाला दीपिका व्यास, ग्राम प्रधान प्रतीतनगर अनिल कुमार, ग्राम प्रधान चक जोगीवाला भगवान सिंह मेहर, ग्राम प्रधान रायवाला सागर गिरी, ग्राम प्रधान जोगीवाला माफी सोहन सिंह कैंतूरा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंद्रकांता बेलवाल, प्रधान प्रतिनिधि हरिपुर कला मनोज जखमोला, प्रधान प्रतिनिधि हरपाल राणा, शांति प्रसाद थपलियाल, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News