ऋषिकेश- आस्था पथ पर शिव मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की थी मंशा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- आस्था पथ पर सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की मंशा से शिव मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 26 जून 2022 को कोतवाली ऋषिकेश में बुद्धि प्रकाश बट निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश (मंदिर के पुजारी) के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि सुबह वीरभद्र रोड गली नंबर 3 में आस्था पथ किनारे गौरी शंकर मंदिर है जहां कि पंडित ने आकर देखा तो किसी असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान के मंदिर की मूर्तियों को ध्वस्त कर दिया गया है। जिसमें की शिव परिवार की सभी मूर्तियों एवम एक शिवलिंग को बीच में से तोड कर उस पर पत्थर रख दिया गया जिससे कि सभी की आस्था को ठेस पहुंची है। लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा जानकारियां प्राप्त कर 4 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर भरत विहार तिराहा हरिद्वार रोड के पास से श्यामल यादव पुत्र इंद्रदेव यादव निवासी ग्राम नूरिया हुसैनपुर थाना न्यूरिया कॉलोनी जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी- काले की ढाल ऋषिकेश को मंदिर में तोड़फोड़ करने हेतु प्रयोग किए गए औजार एक हथौड़ी लोहे की मय बेंटा के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि वह पीलीभीत का रहने वाला है। यहां पर काले की ढाल ऋषिकेश में रहकर शादियों में वेटर का काम करता हूं। कई ठेकेदारों के द्वारा मेरे काम के पैसे ना देकर मेरे साथ धोखा किया गया जिससे कि वह डिप्रेशन में चला गया तथा आक्रोश में आकर मंदिर की मूर्तियों को इसलिए तोड़ दिया कि एक विशेष वर्ग समुदाय इसे अपने धर्म के प्रति अपमान समझेगा तथा आपस में लड़ाई झगड़ा करेंगे।

%d bloggers like this:
Breaking News