ऋषिकेश- अंग्रेजी शराब के ठेके पर ओवर रेटिंग को लेकर कैलाश गेट पुलिस चौकी में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मुनीकीरेती के खारा स्रोत स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर ओवर रेटिंग के मामले को लेकर स्थानीय निवासी विकास अग्रवाल ने पुलिस चौकी कैलाश गेट को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह बीते 2 जुलाई को खारा स्रोत स्थित शराब के ठेके पर शराब खरीदने के लिए गए। इस दौरान हर ब्रांड पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करते हुए ठेके के कर्मचारी दिखाई दिए। खुद उन्होंने जब शराब की बोतल ली तो 10 से 20 रुपए निर्धारित मूल्य से अधिक लिए गए। इस संबंध में जब उन्होंने अपना विरोध जताया तो ठेके के कर्मचारी बदसलूकी करने लगे। ठेके के बाहर आबकारी निरीक्षक तक का नंबर शिकायत दर्ज कराने के लिए उपलब्ध नहीं मिला। कर्मचारियों से जब आबकारी निरीक्षक का नंबर मांगा गया तो वह भड़क गए और हाथापाई करने के लिए उतारू हो गए। शराब के ठेके के कर्मचारी लगातार इस प्रकार की बदसलूकी कर रहे हैं। इस संबंध में पहले भी कई लोग अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। बावजूद इसके शराब के ठेकेदार पर कोई कार्यवाही नहीं होने से ओवर रेटिंग का खेल जमकर खेला जा रहा है। विकास अग्रवाल ने पुलिस से इस मामले में ठेके के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। कैलाश गेट चौकी प्रभारी योगेश पांडे ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

%d bloggers like this:
Breaking News